नीरज कुमार / खगड़िया 

कारगिल में विजय दिवस के 18 साल पूरे हो गए हैं। आज के दिन यानि 26 जुलाई साल 1999 में भारतीय सेना ने कारगिल में तिरंगा फहराया था और देश के दुश्मनों को उनकी औकात दिखाई थी। हर साल इस दिन को हम कारगिल विजय दिवस के तौर पर मनाते हैं। इस मौके पर कारगिल में शहीद देश के जवानों को याद किया जा रहा है। पूरा देश जवानों की शहादत को सलाम कर रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स कारगिल विजय दिवस को याद कर रहे हैं और जवानों के बलिदान को सलाम कर रहे हैं।

 पीएम मोदी से लेकर आम जनता तक वीर सबूतों को याद कर रही है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि हमारे देश की रक्षा और गर्व के लिए जवानों ने लड़ाई लड़ी, हमें जवानों पर गर्व है। पीएम मोदी के अलावा दूसरे सियासतदानों ने भी वीर जवानों को याद किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

वहीं खगड़िया मे भी वीर जवानों को रक्तदान शिविर लगाकर श्रद्धांजलि दी गई। रक्तदान शिविर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा द्वारा लगाया गया था। खगड़िया के सदर अस्पताल नशा मुक्ती कक्ष में आयोजित किए गए रक्तदान शिविर में कई बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर रक्तदान किया। जिला अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अरूण शर्मा उर्फ लड्डू, महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष सुमीता देवी राय,  पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकित सिंह चंदेल, सिविल सर्जन डॉ अरूण कुमार सिन्हा, मनीष कुमार, बावुलाल शौर्य, नीरज गुप्ता, पवन कुमार राय, अमित राज, रौशन भारती सहित दर्जनों भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर के कारगिल दिवस पर शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours