पटना, सनाउल हक़ चंचल

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वास मत हासिल करने के एक दिन बाद आज 26 मंत्रियों को शामिल करते हुए अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया।  राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने इन मंत्रियों को राजभवन के राजेन्द्र मंडपम में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन 26 मंत्रियों में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के 14, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 11 और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के एक मंत्री शामिल है।

पढ़ें किस-किस विधायक ने ली मंत्री पद की शपथ :

1: विजेंद्र प्रसाद यादव ने ली शपथ। सुपौल से जेडीयू विधायक है। साल 2000 से लगातार विधायक है। पिछली सरकार में भी थे मंत्री।
2: प्रेम कुमार ने ली शपथ। ये अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं। गया से बीजेपी के विधायक है। सात बार विधायक रह चुके हैं।
3: ललन सिंह ने ली शपथ, नीतीश सरकार में पहले PWD मंत्री थे। लोकसभा और राज्यसभा सांसद रहे चुके हैं।
4: बीजेपी के विधायक नंद किशोर यादव ने ली शपथ। PWD, स्वास्थ और पर्यटन मंत्री रह चुके हैं। 
5: श्रवण कुमार ने ली शपथ। नालंदा से जेडीयू के विधायक। पहले ग्रामीण विकास मंत्री थे।
6: रामनारायण मंडल ने ली शपथ। बीजेपी के बांका से हैं विधायक। पार्टी के बिहार से वाइस प्रेसिडेंट।
7: जय कुमार सिंह ने ली शपथ। दिनारा से जदयू विधायक हैं। नीतीश सरकार में उद्योग मंत्री थे।
8: प्रमोद कुमार ने ली शपथ। पूर्वी चंपारण से बीजेपी विधायक हैं। एबीवीपी और आरएसएस भी जुड़े रहे हैं।
9: कृष्णनंदन वर्मा ने ली थी। घोसी से जेडीयू विधायक। महागठबंधन सरकार में PHED मंत्री थे।
10: महेश्वर हजारी ने ली शपथ। कल्याणपुर से है जेडीयू विधायक। पहले नगर विकास व आवास मंत्री थे।
11: विनोद नारायण झा ने ली शपथ। बिहार बीजेपी के प्रवक्ता। बीजेपी से एमएलसी हैं।
12:शैलेश कुमार ने ली शपथ। जमालपुर से जेडीयू विधायक हैं। महागठबंधन सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री थे। 
13: सुरेश शर्मा ने ली शपथ। मुजफ्फरपुर से बीजेपी विधायक हैं। 2010 में पहली बार बने थे विधायक।
14: कुमारी मंजू वर्मा ने ली शपथ। चेरिया बरियारपुर से जेडीयू विधायक। महागठबंधन सरकार में सामाजिक कल्याण मंत्रालय का मिला था प्रभार। 
15: विजय कुमार सिन्हा ने ली शपथ। लखीसराय से हैं बीजेपी विधायक। पहली बार बने मंत्री।
16:संतोष निराला ने ली शपथ। राजपुर (बक्सर) से जेडीयू विधायक। महागठबंधन सरकार में भी थे मंत्री। 
17: राणा रणधीर ने ली शपथ। मधुबन से बीजेपी विधायक।
18:  खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद ने ली शपथ। सिकटा से जेडीयू विधायक। महागठबंधन सरकार में भी थे मंत्री। 
19: विनोद कुमार सिंह ने ली शपथ। प्राणपुर से बीजेपी विधायक।
20: मदन सहनी ने ली शपथ। खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री थे। 
21:कृष्ण कुमार ऋषि ने ली शपथ। बनमनखी से बीजेपी विधायक हैं।
22:कपिल देव कामत ने ली शपथ। बाबूबरही से है जेडीयू विधायक।
23:दिनेश यादव ने ली शपथ। सिमरी बख्तियारपुर से हैं जेडीयू विधायक।
24:रमेश ऋषि देव ने ली शपथ। जेडीयू विधायक।
25: ब्रज किशोर बिंद ने ली शपथ। चैनपुर से बीजेपी विधायक।
26: पशुपति कुमार पारस ने ली शपथ। एलजेपी के विधायक।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours