ताजनगरी आगरा में नकली सॉस बनाने बाली  फैक्ट्री पर हुई बड़ी कार्यवाही, इस फेक्ट्री में  कई टब में नकली सॉस बरामद हुआ है जिसको यहाँ से पैकिंग की जा रही थी। फैक्ट्री मालिक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया।वही  पुलिस ने फैक्ट्री मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है, यमुना  पार के प्रकाश नगर में इस फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। इस खराब सॉस को बाजार में सप्लाई किया जा रहा था।  सीओ छत्ता संजय सागर ने पुलिस टीम के साथ नकली सॉस की फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस कार्रवाई से फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। फैक्ट्री मालिक संजय शर्मा मौके से फरार हो गया, पुलिस ने फैक्ट्री मैनेजर राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम को यहां से 15 क्विंटल नकली सॉस बरामद हुआ है। बताया गया है कि पूर्व में भी यहां छापा मार कर ये फैक्ट्री बंद कराई जा चुकी है।
यहां पर बड़े स्तर पर मिलावटखोरी का काम चल रहा था। वहीं साफ सफाई के अलावा क्वालिटी का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा था। सड़े हुए टमाटरों और रंगों से यहां टोमेटो सॉस बनाया जा रहा था। जिला अभिहित अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि प्रकाश नगर, लिंक रोड, नुनिहाई में जायका सॉस फैक्ट्री में मिलावटी टोमेटो सॉस बनाया जा रहा है। फैक्ट्री में वेजिटेबल पल्प, जायका टमेटो सॉस का नमूना लिया गया। डॉ. श्वेता सैनी ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा।  
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours