मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वृंदावन में आयोजित कार्यक्रम हासानंद गौशाला में महामना गौग्राम में शिरकत की। इस कार्यक्रम में शिरकत कर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने महामना गौ ग्राम का भूमि पूजन किया और इसके बाद हवन में शामिल हुए। हवन के बाद मुख्यमंत्री ने गौ पूजन भी किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज हमें गौ, गंगा और गांव बचाने की ज्यादा जरूरत है। सरकार इन तीनों को बचाने का प्रयास कर रही है। गायों के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार योजना बना रही है। इस पुण्य कार्य में भागीदारी के लिए समाज को भी आगे आना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की गौ संवर्धन योजना में प्रत्येक जिले में गौशाला का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें देशी नस्ल की गायों का संरक्षण किया जाएगा। प्रदेश सरकार किसानों को देसी नस्ल की दो-दो गायें देने की भी योजना पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से गौकसी पर रोक लगी है। उन्होंने समाज से अपील की कि गौ संवर्धन के लिए सरकार का साथ दे। सीएम योगी ने कहा कि गौमूत्र लाभकारी है। गाय के गोबर से जैविक खाद बने और पंचगव्य का प्रचार प्रसार हो। 

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours

Back To Top